Because of national system maintenance by the American Association of Motor Vehicle Administrators (AAMVA), driver’s license/ID transactions won’t be able to be completed online or at self-service stations from 8 p.m. Saturday, June 6, through 3 p.m. Sunday, June 7. Vehicle transactions will still be available.
भाषा सेवाएं - हिन्दी (Hindi)
अनुवादित संसाधन
ब्राउज़र अनुवाद (टैब चुनें)
-
अस्वीकरण
-
Safari
-
Google Chrome
-
Microsoft Edge
मिशिगन राज्य विभाग किसी भी तृतीय-पक्ष के ऐप्लिकेशन या ब्राउज़र द्वारा किए गए अनुवादों के इस्तेमाल से उत्पन्न किसी भी और सभी देयताओं के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता है और सभी देयताओं को अस्वीकार करता है। किसी भी तृतीय-पक्ष सेवा का इस्तेमाल केवल उपयोगकर्ता के जोखिम पर होगा। तृतीय-पक्ष सेवाओं से संबंधित जानकारी केवल सुविधा के तौर पर दी जाती है।
Safari ब्राउज़र अनुवाद की सुविधा अरबी, चीनी (सरलीकृत), फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली, रूसी और स्पेनिश में प्रदान करता है।
डेस्कटॉप
- Safari ब्राउज़र खोलें और व्यू चुनें, फिर ड्रॉपडाउन मेन्यू से अनुवाद चुनें।
- अपने ब्राउज़र को पसंदीदा, गैर-अंग्रेजी भाषा में सेट करें।
- उस वेबपेज पर जाएं जिसका आप अनुवाद चाहते हैं।
- अनुवाद (Translate) बटन दिखाई देगा। हो सकता है कि सभी पृष्ठों के लिए अनुवाद उपलब्ध ना हो।
- अनुवाद बटन का चयन करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
iPhone या iPad
- अपने मोबाइल डिवाइस पर Safari ब्राउज़र खोलें और उस वेबपेज पर जाएं जिसका आप अनुवाद चाहते हैं।
- साइट विकल्प देखने के लिए एड्रेस बार के पास “aA” आइकन को चुनें। ड्रॉपडाउन मेन्यू से, "Translate to" अनुवाद करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
- यदि एक पॉप-अप मेन्यू दिखाई देता है, तो अनुवाद सक्षम करें चुनें। ध्यान दें कि आपको अनुवाद को सक्षम करने के लिए केवल एक बार प्रॉम्प्ट - पूछा जाएगा।
- IOS 14.0 से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले Apple डिवाइस में यह फ़ीचर नहीं होगा। अनुवाद तक पहुँच के लिए अपने डिवाइस पर Google Translate ऐप या Microsoft Translator ऐप डाउनलोड करें
डेस्कटॉप
- Chrome ब्राउज़र खोलें और उस वेबपेज पर जाएं जिसका आप अनुवाद करना चाहते हैं। एक पॉप-अप Google Translation मेन्यू दिखाई दे सकता है।
- पृष्ठ का अनुवाद करने के लिए मेन्यू से अपनी पसंदीदा भाषा को चुनें।
- यदि अनुवाद मेन्यू दिखाई नहीं देता है, तो Google Translate बटन को चुनें। पृष्ठ का अनुवाद करने के लिए मेन्यू से अपनी पसंदीदा भाषा को चुनें।
- अनुवाद के लिए अधिक भाषाओं तक पहुँच प्राप्त करने के लिए, Google Translate बटन को चुनें और फिर एक्शन मेन्यू आइकन चुनें।
- ड्रॉपडाउन मेन्यू से Choose Another Language दूसरी भाषा चुनें को सिलेक्ट करें और ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपनी पसंदीदा भाषा को चुनें।
एंड्रॉइड फ़ोन या टैबलेट
- अपने मोबाइल डिवाइस पर Chrome ब्राउज़र खोलें और उस वेबपेज पर जाएं जिसका अनुवाद आप चाहते हैं।
- Google Translation मेन्यू दिखाई दे सकता है।
- पृष्ठ का अनुवाद करने के लिए मेन्यू से अपनी पसंदीदा भाषा को चुनें।
- अनुवाद के लिए अधिक भाषाओं तक पहुँचने के लिए, एक्शन मेनू आइकन चुनें औरMore Languages चुनें और फिर ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
- जब आप Microsoft Edge ब्राउज़र खोलते हैं, तो अपने ब्राउज़र के एकदम ऊपर की ओर दाएं कोने में तीन बिंदुओं को चुनें और फिर, ड्रॉपडाउन सूची से Settings को चुनें।
- अपने ब्राउज़र विंडो के बाईं ओर से Languages को चुनें और Add languages को चुनकर और प्रांप्ट को फॉलो करते हुए अपनी पसंदीदा भाषा सेट करें।
- यदि आप किसी ऐसे पृष्ठ पर जाते हैं, जिसका अनुवाद आपकी पसंदीदा भाषा में नहीं किया गया है, तो एड्रेस बार के पास एक पॉप-अप के रूप में अनुवाद मेन्यू दिखाई दे सकता है।
- प्रॉम्प्ट को फॉलो करें, अपनी पसंदीदा भाषा चुनें और पृष्ठ का अनुवाद करने के लिए Translate चुनें।
सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के लेनदेन और सेवाएं
-
ब्रांच विज़िट इंटरप्रिटेशन
ब्रांच ऑफिस गैर-परीक्षण सेवाओं के लिए फ़ोन पर और डिवाइस-सहायता प्राप्त दुभाषिया सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं। आप अपनी अपॉइंटमेंट के समय इस सेवा का अनुरोध कर सकते हैं। दुभाषिए के लिए अग्रिम सूचना देना या अनुरोध करना ज़रूरी नहीं है। सहायता के लिए कृपया MDOS-Access@Michigan.gov पर ईमेल करें। -
सभी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट कार्यालय ड्राइवर ज्ञान परीक्षा के लिए निम्न भाषाओं में अनुवादित परीक्षण प्रदान करते हैं:
- अल्बानियन
- अरबी
- चाइनीज़
- दारी
- अंग्रेज़ी
- फारसी
- फ़्रेंच
- यूनानी
- हिंदी
- इटालियन
- जापानी
- कोरियन
- पश्तो
- पोलिश
- पुर्तगाली
- रशियन
- स्पैनिश
- यूक्रेनियन
- वियतनामी
- बंगला
- बर्मी
- चाल्डियन
- करेन
- कैम्बे
- किन्यारवांडा
- किरुंडी
- लाओ
- मलय
- पंजाबी
- उर्दू
- रोमानियाई
- स्वाहिली
सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के कार्यालयों में ड्राइवर, मोपेड, मोटर साइकिल और मनोरंजक (डबल R) समर्थन परीक्षण भी निम्न भाषाओं में उपलब्ध हैं:
- अंग्रेज़ी
- स्पैनिश
- अरबी
यदि आपकी भाषा ऊपर दी गई सूची में नहीं है, तो अनुमोदित दुभाषियों की जानकारी के लिए 888-SOS-MICH (888-767-6424) पर कॉल करें, MDOS-Access@Michigan.govपर ईमेल भेजें या सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ऑफिस जाएँ।
अनुमोदित दुभाषिए केवल निर्दिष्ट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ऑफिस में सेवा देंगे और वे कोई शुल्क नहीं ले सकते।
वन-टाइम टेस्टिंग इंटरप्रिटेशन वालंटियर्स
अगर आप चाहते हैं कि कोई आपकी ओर से परीक्षण, सुनवाई या पुन: परीक्षा के लिए अनुवाद करे, तो उन्हें वन-टाइम इंटरप्रेटर (एक बार के दुभाषिए) के रूप में सेवा देने के लिए एक आवेदन जमा करना होगा। आपके वन-टाइम इंटरप्रेटर को आपके निर्धारित दौरो से पहले विभाग द्वारा अधिकृत किया होना चाहिए और वह केवल आपके परीक्षण, सुनवाई या पुन: परीक्षा के लिए ही अनुवाद प्रदान कर सकता है।
वन-टाइम इंटरप्रेटर के लिए आवेदन करने हेतु, किसी व्यक्ति को निम्न कार्य करने होंगे:
- वॉलंटियर इंटरप्रेटर सेवाएँ देने हेतु आवेदन पत्र पूरा करें और उस पर साइन करें। वन-टाइम इंटरप्रेटर का विकल्प चयन करें।
- अपने वैध, समाप्त न हुए ड्राइविंग लाइसेंस या पहचान पत्र की फ़ोटो या फ़ोटोकॉपी उपलब्ध कराएं
सभी आवश्यक दस्तावेज़ मेल, फैक्स या ईमेल द्वारा इस पते पर भेजें:
Michigan Department of State
Enforcement Division
P.O. Box 30708
Lansing, MI 48909फैक्स: 517-335-3241
ईमेल: SOS-OIS@Michigan.govएक बार जब विभाग आवेदन की समीक्षा कर लेगा, तो कर्मचारी आवेदक से संपर्क कर उन्हें सूचित करेंगे कि उन्हें एक बार की दुभाषिया सेवाएं प्रदान करने के लिए कब स्वीकृति दी गई है।
-
अब कई लेनदेन को ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है, जिनमें वाहन लाइसेंस प्लेट का नवीनीकरण, ड्राइवर लाइसेंस या पहचान पत्र नवीनीकरण, और डुप्लिकेट टाइटल अनुरोध शामिल हैं। अपने ब्राउज़र पर ऑटो-ट्रांसलेट सुविधा का इस्तेमाल करके, आप हमारी वेबसाइट तक पहुंच सकते हैं और अपनी पसंदीदा भाषा में ऑनलाइन लेनदेन पूरा कर सकते हैं। मिशिगन राज्य विभाग की वेबसाइट के ऑटो-ट्रांसलेशन के निर्देश देखने के लिए पिछले पेज पर जाएं।
-
यदि नई फ़ोटो की ज़रूरत नहीं है, तो अपने वाहन रजिस्ट्रेशन, टैब और लाइसेंस प्लेट को नवीनीकृत करने के लिए सेल्फ़-सर्विस स्टेशन पर जाएं या अपना लाइसेंस या पहचान पत्र नवीनीकृत करें। सभी 160+ सेक्रेटरी ऑफ स्टेट सेल्फ़-सर्विस स्टेशन निम्न भाषाओं में अनुवाद सेवा प्रदान करते हैं:
- अरबी
- बंगला
- अंग्रेज़ी
- फ़्रेंच
- मंदारिन
- पश्तो
- स्पैनिश
- स्वाहिली
- वियतनामी
सेल्फ़-सर्विस स्टेशन पर प्रत्येक आइटम के लेनदेन के लिए $4.25 का सेवा शुल्क लिया जाएगा।
-
सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के अधिकांश लेनदेन ऑनलाइन या मेल द्वारा पूरे किए जा सकते हैं। अधिकांश ड्राइवर लाइसेंस और पहचान पत्र लेनदेन तथा अधिकांश वाहन बिल नवीनीकरण लेनदेन सेल्फ़-सर्विस स्टेशन पर किए जा सकते हैं। यदि आपका सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के कार्यालय में जाना ज़रूरी है, तो आपसे यह बात जोर देकर कही जाती है कि आप कार्यालय जाने का कार्यक्रम निर्धारित कर लें। विज़िट छह महीने पहले तक शेड्यूल की जा सकती है।
अपनी पसंदीदा भाषा में ऑनलाइन विज़िट शेड्यूल करने के लिए सुनिश्चित करें कि आप ऐसा ब्राउज़र इस्तेमाल कर रहे हैं जिसमें ऑटो-ट्रांसलेट फीचर हो। या, 888-SOS-MICH (888-767-6424) पर कॉल करके कार्यालय दौरा निर्धारित करें।
चुनाव और मतदाता जानकारी
-
आप मिशिगन में मतदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं यदि आप:
- संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक हैं
- आपकी आयु कम से कम 17.5 वर्ष की है (16 वर्ष की आयु में प्री-रजिस्टर करें)
- फ़िलहाल जेल या कारावास में सज़ा नहीं काट रहे हैं
- मिशिगन के निवासी हैं
अपना रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक करें
ऑटो-ट्रांसलेट सुविधा वाले ब्राउज़र का इस्तेमाल करके, आप Michigan.gov/Vote पर अपने मतदान रजिस्ट्रेशन स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
रजिस्टर कैसे करें
आप मतदान के लिए ऑनलाइन (मिशिगन लाइसेंस या पहचान पत्र नंबर के साथ) या चुनाव के दिन से 2 सप्ताह पहले तक डाक द्वारा रजिस्टर करा सकते हैं। आप कभी भी, यहाँ तक कि चुनाव दिवस को रात 8 बजे तक, अपने नज़दीकी क्लर्क ऑफिस में जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।
डाक से या स्थानीय क्लर्क ऑफिस में वोट के लिए रजिस्टर करने के लिए आपको मिशिगन लाइसेंस या आईडी की आवश्यकता नहीं है, इसकी जगह आप अपने सोशल सिक्योरिटी नंबर के अंतिम चार अंक दे सकते हैं।
कृपया ध्यान दें कि चुनाव के 14 दिनों के अंदर आपको अपने निवास प्रमाण के साथ अपने क्लर्क के कार्यालय में खुद से रजिस्टर कराना होगा।
ऑनलाइन रजिस्टर करें: Michigan.gov/Vote पर अपनी पसंदीदा भाषा में ऑनलाइन मतदान रजिस्ट्रेशन तक पहुंचने के लिए ऑटो-ट्रांसलेट सुविधा वाले ब्राउज़र का इस्तेमाल करें।
आप ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं यदि:
- आपके पास मिशिगन राज्य का वैध पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस है
- आपको अपने सोशल सिक्योरिटी नंबर के आखिरी 4 अंक मालूम हैं
- आपकी आयु कम से कम 17.5 वर्ष है (16 वर्ष की उम्र में प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं)।
- आप चुनाव के दिन के 14 दिनों के भीतर ऐसा नहीं कर रहें हों
अगर आप चुनाव के 14 दिनों के अंदर या चुनाव के दिन ऑनलाइन रजिस्टर कराते हैं, तो आप उस चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। आपके पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस अपडेट करने के 10 दिनों के भीतर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकता है।प्रिंटेबल - प्रिंट करने योग्य रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें: आप अनुवादित, प्रिंट करने योग्य मतदान रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके मतदान के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। आप प्रिंट किए हुए रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके रजिस्टर कर सकते हैं अगर:
- आपके पास या तो मिशिगन राज्य का वैध पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस है या आपके सोशल सिक्योरिटी नंबर के अंतिम 4 अंक हैं (इनमें से केवल एक ही ज़रूरी है)।
- आपकी आयु कम से कम 17.5 वर्ष है (16 वर्ष की उम्र में प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं)।
- आप चुनाव के दिन के 14 दिनों के भीतर ऐसा नहीं कर रहें हों
प्रिंटेबल वोटर रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म / प्रिंटेबल वोटर प्री-रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म
सेल्फ़-सर्विस स्टेशन पर रजिस्टर करें: सेल्फ़-सर्विस स्टेशन गैर-अंग्रेजी भाषाओं में मतदान रजिस्ट्रेशन लेनदेन की सुविधा देते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस वेबपेज का सेल्फ़-सर्विस स्टेशन सेक्शन देखें।
अपने क्लर्क के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से रजिस्ट्रेशन कराएं:आप मतदान के लिए रजिस्टर कराने के लिए अपने स्थानीय क्लर्क के कार्यालय में जा सकते हैं। चुनाव के 14 दिनों के अंदर आपको अपने स्थानीय क्लर्क के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से रजिस्टर कराना होगा और निवास का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। निवास का प्रमाण एक आधिकारिक दस्तावेज़ है जिसमें आपका पूरा नाम और वर्तमान पता लिखा होता है और इसमें एक बैंक स्टेटमेंट, एक वैध MI ड्राइविंग लाइसेंस या आईडी, एक लीज़ या एक यूटिलिटी बिल शामिल हो सकती है।
अपने नज़दीकी क्लर्क का पता लगाएँ।
चुनाव में मतदान करना
चुनाव में मतदान करने के लिए, आप होनें चाहिए:
- मिशिगन के एक रजिस्टर्ड मतदाता
- कम से कम 18 वर्ष की आयु के
- फ़िलहाल जेल या कारावास में सज़ा नहीं काट रहे हैं
- चुनाव से कम से कम 30 दिन पहले उसी मिशिगन शहर, टाउनशिप या गांव के निवासी
आपको गुप्त मतदान करने का अधिकार है। मिशिगन के मतदाता के रूप में, आप किसी भी चुनाव में बिना कोई कारण बताए अनुपस्थित मतपत्र के ज़रिए मतदान करने का अनुरोध कर सकते हैं।
-
अनुपस्थित मतपत्र के लिए आवेदन करना
मिशिगन में प्रत्येक रजिस्टर्ड मतदाता अनुपस्थित मतपत्र का इस्तेमाल करके मतदान कर सकता है। अनुपस्थित मतपत्र का अनुरोध करने के लिए, आपको अनुपस्थित मतदाता मतपत्र आवेदन पत्र भरकर जमा करना होगा।
अनुपस्थित मतदाता मतपत्र आवेदन भरने के तरीके:
- ऑटो-ट्रांसलेट सुविधा वाले ब्राउज़र का इस्तेमाल करके आवेदन ऑनलाइन पूरा करें और जमा करें। Michigan.gov/Vote पर ऑनलाइन आवेदन करें।
- अपने शहर या टाउनशिप क्लर्क को फ़ोन करें और अनुरोध करें कि आपको एक प्रिंट किया हुआ आवेदन पत्र डाक से भेज दिया जाए। Michigan.gov/Vote पर अपने स्थानीय क्लर्क का कार्यालय खोजें।
- एक प्रिंट करने योग्य, अनुवादित आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसे डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से अपने स्थानीय क्लर्क या टाउनशिप को लौटा दें। अनुवाद किए गए फ़ॉर्म यहाँ उपलब्ध हैं।
- अपने निर्धारित स्थानीय क्लर्क कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जाएँ।
पूरे भरे गए आवेदन आपके निर्दिष्ट क्लर्क द्वारा डाक या ईमेल के माध्यम से प्राप्त किए जाने चाहिए या चुनाव के दिन से पहले शुक्रवार को शाम 5 बजे तक व्यक्तिगत रूप से जमा कराए जाने चाहिए।
अपना अनुपस्थित मतपत्र पूरा करना और लौटाना
पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र जमा करने के बाद, आपके पते पर एक मतपत्र भेज दिया जाएगा। आपका अनुपस्थित मतपत्र चुनाव के दिन से 40 दिनों के अंदर आपके निर्दिष्ट स्थानीय क्लर्क के कार्यालय में जाकर खुद से भी जारी किया जा सकता है।
अनुपस्थित मतदाता मतपत्र को लौटाने के विकल्प:
- अपना पूरा मतपत्र अपने बताए गए स्थानीय क्लर्क को खुद से सौंपें। Michigan.gov/Vote पर अपने स्थानीय क्लर्क का कार्यालय खोजें।
- अपना पूरा मतपत्र अपने बताए गए स्थानीय क्लर्क को भेजें (चुनाव के दिन से 2 सप्ताह के भीतर इसका सुझाव नहीं दिया जाता है)। आसान और निःशुल्क मतपत्र वापसी के लिए प्रीपेड वापसी डाक शुल्क की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
- अपने बताए गए क्लर्क के ड्रॉप-बॉक्स लोकेशन का इस्तेमाल करें। अपने स्थानीय क्लर्क ऑफिस और नज़दीकी ड्रॉप बॉक्स की लोकेशन यहाँ Michigan.gov/Vote पर देखें
- अपने अनुपस्थित मतपत्रों को टेबुलेटर में डालने के लिए प्रारंभिक मतदान स्थल पर ले जाएं। अपना प्रारंभिक मतदान स्थल Michigan.gov/Vote पर खोजें।
-
मिशिगन में चुनाव के दिन से पहले मतदान (अर्ली वोटिंग)
- मिशिगन के मतदाताओं को चुनाव के दिन से पहले प्रारंभिक मतदान स्थल पर जल्दी और खूद से मतदान करने का अधिकार है।
- हर राज्य और फेडरल चुनाव में प्रारंभिक वोटिंग करने की सुविधा है।
- एक रजिस्टर्ड मिशिगन मतदाता के रूप में, आपको अपने प्रारंभिक मतदान स्थल पर अपने साथ एक दुभाषिया लाने का अधिकार है। आप निम्न व्यक्तियों को छोड़कर किसी से भी दुभाषिए का काम करने के लिए कह सकते हैं:
- आपके नियोक्ता
- आपके नियोक्ता का एजेंट
- आपके लेबर यूनियन का कोई अधिकारी या एजेंट
प्रारंभिक मतदान कब करें
- प्रारंभिक मतदान की अवधि कम से कम नौ दिनों तक लगातार चलती है, जो चुनाव से पहले रविवार को समाप्त होती है। समुदाय प्रारंभिक मतदान के लिए कुल 28 दिनों तक अतिरिक्त दिन प्रदान करने का फ़ैसला ले सकते हैं।
- प्रारंभिक मतदान अवधि के दौरान प्रारंभिक मतदान स्थल हर दिन कम से कम आठ घंटे तक खुला रहना चाहिए।
- जबकि सभी राज्यव्यापी और फ़ेडरल चुनावों में प्रारंभिक मतदान की सुविधा होती है, कुछ समुदाय स्थानीय चुनावों के लिए भी प्रारंभिक मतदान उपलब्ध करवा सकते हैं। समय और दिन के नियम यहाँ लागू नहीं होते।
चुनाव के दिन से पहले मतदान कहाँ करें
- मतदाता प्रारंभिक मतदान अवधि के दौरान खुद मतदान करने के लिए अपने क्षेत्र में स्थित प्रारंभिक मतदान स्थल पर जा सकते हैं। प्रारंभिक मतदान स्थल उस मतदान स्थल की तरह होता है, जहां मतदाता चुनाव के दिन से पहले, प्रारंभिक मतदान अवधि के दौरान मतदान कर सकते हैं। एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र, शहर या टाउनशिप के मतदाताओं को समान प्रारंभिक मतदान स्थल आवंटित किया जा सकता है।
- मतदाता चुनाव के दिन से 60 दिन पहले तक Michigan.gov/Vote पर अपने निर्धारित प्रारंभिक मतदान स्थल की जानकारी खोज सकते हैं।
-
अपने मतदान स्थल पर मतदान करें
आप चुनाव के दिन अपने निर्धारित मतदान स्थल पर खुद मतदान कर सकते हैं। प्रत्येक चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे के बीच खुला रहता है। अगर आप मतदान समाप्ति के समय रात 8 बजे मतदान के लिए लाइन में लगे हुए हैं, तो भी आप मतदान कर सकते हैं तथा आपको अपना मतपत्र लेने के लिए लाइन में बने रहने के लिए कहा जाता है।
एक रजिस्टर्ड मिशिगन मतदाता के रूप में, आप मतदान केंद्र पर अपने साथ एक दुभाषिया ला सकते हैं। आप किसी भी व्यक्ति से दुभाषिए का काम करने के लिए कह सकते हैं, जब तक वह व्यक्ति आपके मतदान पर कोई असर न डालें। आपका इंटरप्रेटर नहीं हो सकता:
- आपके नियोक्ता
- आपके नियोक्ता का एजेंट
- आपके लेबर यूनियन का कोई अधिकारी या एजेंट
अपना मतदान स्थल जानने के लिए Michigan.gov/Vote पर जाएं।
-
ऑटो-ट्रांसलेट सुविधा वाले ब्राउज़र का इस्तेमाल करके, आप Michigan.gov/Vote पर अपने मतदान रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक और सैंपल बैलट को देख सकते हैं।
-
मतदाता को डराना और चुनाव सुरक्षा हॉटलाइन
मतदाताओं को बिना किसी डर के मतदान करने का अधिकार है। किसी मतदाता के मतदान करने के अधिकार में हस्तक्षेप करना अवैध है। मतदाता को डराने-धमकाने की रिपोर्ट करने के लिए चुनाव संरक्षण हॉटलाइन का इस्तेमाल करें।
मतदाता को डराने-धमकाने में निम्न शामिल हो सकते हैं, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है:
- (a) ऐसे व्यक्ति जो चुनाव कार्यकर्ता या चुनाव अधिकारी नहीं हैं और मतदाताओं से व्यक्तिगत दस्तावेज़ मांगते हैं
- मतदाताओं की सहमति के बिना उनकी तस्वीरें लेना या वीडियो बनाना
- मतदान केंद्र, क्लर्क के कार्यालय या अनुपस्थित रह कर मतदान करने से जुड़े मतपत्र ड्रॉप बॉक्स के प्रवेश द्वार को अवरुद्ध करना
- मतदाताओं से सवाल पूछना या उन्हें परेशान करना
- झूठी या भ्रामक चुनावी जानकारी फ़ैलाना
अगर आपको चुनाव के दिन या उससे पहले मतदान करने में कोई समस्या आती है या मतदान प्रक्रिया के बारे में आपके कोई सवाल हैं, तो सहायता के लिए चुनाव संरक्षण हॉटलाइन से संपर्क करें:
- अंग्रेज़ी: 866-OUR-VOTE (866-687-8683)
- स्पैनिश: 888-VE-Y-VOTA (888-839-8682)
- अरबी: 844-YALLA-US (844-925-5287)
- बंगाली, कैंटोनीज़, हिंदी, कोरियन, मंदारिन, तागालोग, उर्दू और वियतनामी: 888-API-VOTE (888-274-8683)
भाषा का उपयोग
मिशिगन निवासी मतदान में सहायता के लिए क्लर्क के कार्यालय, प्रारंभिक मतदान स्थल या मतदान केंद्र पर अपने साथ गैर-अंग्रेज़ी दुभाषिया ला सकते हैं। आपका दुभाषिया आपके वोट को प्रभावित नहीं कर सकता और वह आपका नियोक्ता, आपके नियोक्ता का एजेंट या आपके लेबर यूनियन का अधिकारी या एजेंट नहीं हो सकता।
फ़ोटो वाले पहचान पत्र की कोई ज़रूरत नहीं है
अगर आपके पास फ़ोटो लगा हुआ पहचान-पत्र नहीं है, तो भी आप मतदान कर सकते हैं। आपको मतदान स्थल पर फोटो ID रहित मतदाता का शपथ पत्र (एफिडेविट) भरना पड़ेगा।
बिना किसी कारण के अनुपस्थित मतदान
मिशिगन में प्रत्येक रजिस्टर्ड मतदाता को घर से मतदान करने, समय से पहले मतदान करने, या डाक द्वारा मतदान करने के लिए अनुपस्थिति मतपत्र का इस्तेमाल करने का अधिकार है। और अधिक जानें।
चुनावी वाले दिन मतदाता रजिस्ट्रेशन
मिशिगन के पात्र निवासी चुनाव के दिन किसी निर्दिष्ट स्थानीय क्लर्क के कार्यालय में जाकर तथा निवास का प्रमाण प्रस्तुत करके मतदान के लिए रजिस्टर करा सकते हैं। निवास का प्रमाण आपके मौजूदा नाम और पते के साथ एक आधिकारिक दस्तावेज़ है और इसमें ड्राइविंग लाइसेंस या राज्य पहचान पत्र, यूटिलिटी बिल, बैंक या क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट या वेतन का चेक शामिल हैं (लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है)। Michigan.gov/VoterRegistration पर और अधिक जानें।
लौटने वाले नागरिक
मिशिगन में, लौटने वाले नागरिक, या पूर्व में दोषी ठहराए गए व्यक्ति, अभी भी रजिस्टर करने और मतदान करने के पात्र हैं, भले ही वे पैरोल या परिवीक्षा पर हों। ऐसा कोई व्यक्ति जो अपने मुकदमे से पहले जेल में है या अपनी सज़ा का इंतज़ार कर रहा है, वह मतदान के लिए रजिस्टर कराने तथा अनुपस्थित मतपत्र के माध्यम से मतदान करने दोनों के लिए पात्र है। जेल या कारागार में किसी के लिए रजिस्ट्रर करना और मतदान पर एकमात्र प्रतिबंध उन लोगों के लिए है जो सज़ा सुनाए जाने के बाद बंद हैं। Michigan.gov/VoterRegistration पर और अधिक जानें।
मतदाता हेतु सुविधाएं
मिशिगन के मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक सुलभ पहुंच तथा मतदान में सहायता के लिए मतदाता सहायता टर्मिनल (VAT) का इस्तेमाल करने का अधिकार है। VAT मतपत्र मार्क करने वाले उपकरण हैं, जिनमें श्रवण, दृश्य, शारीरिक और अन्य दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था होती है। मतदाताओं को VAT का इस्तेमाल करते हुए बिना किसी सहायता के स्वतंत्र रूप से और निजी तौर पर मतदान करने का अधिकार है तथा अनुरोध पर सहायता या निर्देश प्रदान करने के लिए मौके पर मौजूद चुनाव निरीक्षक (मतदान कर्मी) उपलब्ध रहते हैं।
-
निम्न समुदाय विशिष्ट भाषाओं में अनुवादित चुनाव सामग्री उपलब्ध कराते हैं:
- सिटी ऑफ़ डियरबॉर्न: अरबी
- हैमट्रैमक शहर: अरबी और बंगाली
- सिटी ऑफ़ फ़ेनविले: स्पेनिश
- क्लाइड टाउनशिप: स्पेनिश
- कोवर्ट टाउनशिप: स्पेनिश
यदि आप अंग्रेज़ी पढ़ या लिख नहीं सकते और आपका भाषा में मतपत्र उपलब्ध नहीं है, तो आपको किसी भी व्यक्ति से सहायता लेने का अधिकार है जिसे आप चुनते हैं। हालाँकि, वह व्यक्ति नहीं हो सकता:
- आपके नियोक्ता
- आपके नियोक्ता का एजेंट
- आपके लेबर यूनियन का कोई अधिकारी या एजेंट
एक रजिस्टर्ड मिशिगन मतदाता के रूप में, आप मतदान केंद्र पर अपने साथ एक दुभाषिया ला सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस पेज पर पहले दिए गए “आपके मतदान अधिकार” को देखें और पढ़ें।
-
अगर आपको चुनाव के दिन या उससे पहले मतदान करने में कोई समस्या आती है, तो सहायता के लिए चुनाव संरक्षण हॉटलाइन से संपर्क करें:
- अंग्रेज़ी: 866-OUR-VOTE (866-687-8683)
- स्पैनिश: 888-VE-Y-VOTA (888-839-8682)
- अरबी: 844-YALLA-US (844-925-5287)
- बंगाली, कैंटोनीज़, हिंदी, कोरियन, मंदारिन, तागालोग, उर्दू और वियतनामी: 888-API-VOTE (888-274-8683)
फ़ॉर्म्स और पब्लिकेशन
फ़ॉर्म और पब्लिकेशन मेनू का इस्तेमाल करके अनुवादित चुनाव संसाधनों और सामग्रियों को खोजें। सभी अनुवादित दस्तावेज़ देखने के लिए भाषा फ़िल्टर का इस्तेमाल करके अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
अनुवादित दस्तावेज़ के लिए अनुरोध करें
अनुवादित दस्तावेज़ का अनुरोध करने के लिए कृपया MDOS-Access@Michigan.gov पर ईमेल करें। कृपया अपने ईमेल अनुरोध में निम्न जानकारी शामिल करें:
- दस्तावेज़ का नाम
- अनुवाद के लिए जिस भाषा का अनुरोध किया गया है